{"_id":"5b6f36fb4f1c1bf0258b482d","slug":"101534015227-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस जमा नहीं करने पर छात्रा को पिटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस जमा नहीं करने पर छात्रा को पिटने का आरोप
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। राजकीय कन्या इंटर कालेज की छात्रा के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कालेज की शिक्षिका पर फीस जमा न करने पर मारपीट कर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है ।
नगर के मोहल्ला निवासी की पत्नी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी बेटी नगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज में कक्षा नौवीं की छात्रा है । शुक्रवार को वह स्कूल में पढ़ने गई थी। मजदूरी न मिलने के कारण वह बेटी की फीस जमा नही कर सके थे । फीस जमा न होने के कारण शिक्षिका ने उसकी बेटी को कमरे में बुला लिया और अभद्र व्यवहार कर बेटी को जमकर पीटा जिससे बेटी के कपड़े फट गए और वह बदहवास हो गई । बेटी ने रोते हुए यह जानकारी घर जा कर अपनी मां को दी, जिस पर परिजन एकत्र होकर कालेज पहुंच गए और शिक्षिका से बेटी के साथ किये गए अभद्र व्यवहार व मारपीट के बारे में जानकारी की तो परिजनों के अनुसार शिक्षिका ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार कर कालेज से निकल जाने को कहा । भय के चलते बेटी ने कालेज जाना बंद कर दिया है। छात्रा की मां ने कोतवाली पहुंच पुलिस को तहरीर देकर बेटी के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करने वाली शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है । वहीं कालेज की शिक्षिका रेनूका ने बताया कि छात्रा से केवल फीस जमा करने व कालेज ड्रेस पहन कर आने को कहा गया था। छात्रा के परिजनों की ओर से मारपीट, अभद्र व्यवहार करने के आरोप गलत हैं।