फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   10 buses on break down in Kullu

एचआरटीसी कुल्लू की दस बसों की ब्रेक डाउन

Fri, 10 Dec 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
10 buses on break down in Kullu
10 buses on break down in Kullu
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू डिपो की बसें बिना मरम्मत के सड़कों पर खड़ी होने लगीं हैं जिसके चलते यात्रियों और स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीस मिल वर्करों की हड़ताल के कारण निगम की अब तक दस बसें ब्रेक डाउन हो चुकीं हैं। इसके अलावा रोजाना सात से आठ बसें मरम्मत के लिए वर्कशाप पहुंच रहीं हैं लेकिन बसों की मरम्मत समय पर नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इसका खामियाजा ग्रामीणों को अधिक भुगतना पड़ रहा है। अब रोजाना ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन जारी रख पाना निगम के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। बता दें कि पिछले 12 दिनों से 38 पीस मील वर्कर अनुबंध की मांग के लिए हड़ताल पर हैं। लगातार जारी टूल डाउन हड़ताल का असर अब साफ दिखने लगा है।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों की माने तो बसों की नियमित जांच न होने के कारण समस्या बढ़ने लगी है। रोजाना किसी न किसी रूट पर बसें ब्रेक डाउन हो रहीं हैं। इसके कारण यात्रियों को टैक्सी का भारी भरकम किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिन क्षेत्रों में टैक्सियों की सुविधा नहीं है, उन जगहों पर लोगों को कई मील पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी कई रूटों पर निगम की बसें समय सारिणी के अनुसार नहीं दौड़ पाई है। इस संबंध में निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि बसों की नियमित जांच तो की जा रही है लेकिन हड़ताल की वजह से बसों का मेकेनिकल कार्य नहीं हो रहा है।

इन रूटों पर ब्रेक डाउन हुई बसें
पीस मील वर्करों की हड़ताल के कारण अब तक रैला, ब्यासर, खणीपांद, पाहनाला, नग्गर-पतलीकूहल, सजूणी-ब्यासर, सैंज -कांडा, क्रोहधार, बठाहड़, आशुनाला रूट पर निगम की बसों की ब्रेक डाउन हो चुकी है। इस वजह से इन ग्रामीण रूटों पर सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed