फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   President's Visit: DC reviews preparations

राष्ट्रपति प्रवास : डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

Sat, 03 Oct 2026 10:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
President's Visit: DC reviews preparations
कुल्लू। जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छह से आठ अक्तूबर तक प्रस्तावित मनाली प्रवास को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बचत भवन कुल्लू के सभागार में शनिवार को तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। इसमें जिला प्रशासन, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित डीआरडीओ, ग्रेफ, बीआरओ, एनएचएआई तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास को लेकर विभिन्न विभागों की ओर से की जा रही तैयारियों की विभागवार समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के दौरे के लिए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सुरक्षा एवं प्रवेश पास समय पर तैयार करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सड़क एवं पार्किंग व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, संचार सुविधाओं, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उपायुक्त ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान पैराग्लाइडिंग, जिप लाइन, हॉट एयर बैलून, ड्रोन सहित अन्य हवाई एवं साहसिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed