{"_id":"6ac139823fe2c4f915092a35","slug":"swami-vivekananda-general-knowledge-exam-to-be-held-at-two-centers-in-sainj-kullu-news-c-89-1-ssml1015-188355-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सैंज में दो केंद्रों पर होगी स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सैंज में दो केंद्रों पर होगी स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान परीक्षा
विज्ञापन
लारजी (कुल्लू)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( एबीवीपी) सैंज इकाई चार अक्तूबर को स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा करवा रही है। परीक्षा के लिए घाटी में दो केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 106 विद्यार्थी भाग लेंगे।
सैंज कॉलेज और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहुरी में पूर्वाह्न 11 बजे से परीक्षा करवाई जाएगी। यह परीक्षा अपराह्न 12:30 बजे तक चलेगी।
छात्र परिषद सैंज इकाई की अध्यक्ष उर्मिला ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, राष्ट्र, संस्कृति और समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। राज्य स्तर पर प्रथम रहने पर 31,000, द्वितीय स्थान पर रहने के लिए 21,000 और तृतीय रहने पर 15,000 की इनाम राशि दी जाएगी। संवाद