फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A bus bound for Ani from Kullu remained stuck in a traffic jam for nine hours.

Kullu News: जाम में नौ घंटे फंसी रही कुल्लू से आनी के लिए रवाना हुई बस

Sat, 03 Oct 2026 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
A bus bound for Ani from Kullu remained stuck in a traffic jam for nine hours.
कुल्लू। जिले के पर्यटन स्थलों पर वीकेंड के चलते सैलानियों की भीड़ उमड़ने से सड़कों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सबसे अधिक असर औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर देखने को मिला। शुक्रवार और शनिवार को लारजी से सोझा तक जगह-जगह जाम लगा रहा। जाम में एचआरटीसी की बसें घंटों फंसी रहीं, जिससे यात्रियों की आगे की यात्रा भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुल्लू से आनी जा रही निगम की एक बस करीब नौ घंटे जाम में फंसी रही। शाम पांच बजे पहुंचने वाली बस रात 2:30 बजे घियागी और सुबह 4:30 बजे आनी पहुंची। बस के आनी पहुंचने का निर्धारित समय शाम सात से साढ़े सात बजे के बीच है। इसी तरह रामपुर, दलाश और निरमंड रूट की बसें भी देरी के कारण रात करीब डेढ़ से दो बजे कुल्लू पहुंचीं। इन बसों को भी पांच से आठ घंटे तक की देरी हुई।
विज्ञापन

शनिवार को हाईवे-305 पर यही स्थिति बनी रही। मार्ग से कुल्लू आने वाली निगम की बसें चार से पांच घंटे की देरी से गंतव्य तक पहुंचीं। बसों के घंटों जाम में फंसे रहने से यात्रियों को परेशानी के साथ-साथ आगे की बसों और जरूरी कामों के लिए पहुंचने में भी दिक्कत हुई। त्योहारी सीजन और वीकेंड के चलते कुल्लू-मनाली तथा बंजार क्षेत्र में पर्यटकों और वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई। इससे हाईवे-305 पर कई जगह यातायात बाधित रहा। स्थानीय यात्रियों के साथ निगम की बस सेवाओं का समय भी पूरी तरह गड़बड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रताप सिंह, मनोहर लाल और बीएस राणा ने बताया कि कुल्लू से आनी, रामपुर, दलाश और निरमंड जाने वाली बसें दोनों ओर जाम में फंस रही हैं। लंबे समय तक बसों के जाम में फंसे रहने से रोजमर्रा के सफर के साथ जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। आनी के बस अड्डा प्रभारी संदीप सोनू ने बताया कि कुल्लू से दोपहर 1:40 बजे चलने वाली आनी बस अगले दिन सुबह 4:30 बजे आनी बस अड्डा पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed