फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth is wasting time on social media: SP

सोशल मीडिया पर समय बर्बाद कर रहा युवा : एसपी

Thu, 14 Aug 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youth is wasting time on social media: SP
सोशल मीडिया पर समय बर्बाद कर रहा युवा : एसपी
विज्ञापन

ढलियारा काॅलेज में कॅरिअर काउंसलिंग पर कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की ओर से विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस जिला देहरा के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को कॅरिअर को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अपने जीवन में यूपीएससी परीक्षा पास करने के अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति अपने जीवन में सफल हो सकता है, लेकिन सफलता हासिल करने के लिए उन्हें अनुशासन में रहना पड़ेगा। दिन में 12 से 15 घंटे तक पढ़ाई करनी पड़ेगी। हमारी सफलता हमारे अनुदान पर निर्भर करती हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया और मोबाइल को कम से कम समय देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आज का युवा सोशल मीडिया पर बहुत अधिक समय बर्बाद कर रहा है जो कि एक गंभीर समस्या है और चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को पुस्तकें पढ़ने में स्वयं को अधिक से अधिक व्यस्त रखना चाहिए। अंत में उन्होंने छात्रों को साक्षात्कार का सामना करने के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अंजू रानी चौहान ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed