{"_id":"610bf69f8ebc3ec1bb668dd0","slug":"two-youths-caught-stealing-in-the-temple-kangra-news-sml379352214","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में चोरी करते पकड़े दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में चोरी करते पकड़े दो युवक
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव पुलिस ने दो युवकों को आलमपुर के काली माता के मंदिर में चोरी करने के आरोप में पकड़ा है। आरोपियों की पहचान रामपाल पुत्र स्व. तुलसी राम और संजय कुमार पुत्र निक्कू राम गांव तेलग तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों युवकों ने पहले आलमपुर में काली माता मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़ा और एक युवक अंदर घुस गया और दूसरा रेकी करने लगा। तभी वहां से गुजर रहे एक स्थानीय युवक की नजर मंदिर के दरवाजे पर पड़ी और मंदिर के अंदर उसने युवक को देखा। इस पर युवक ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान, उपप्रधान और लोगों को दी।
सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान शकुंतला देवी, उपप्रधान संतोष सिंह और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने इन दोनों युवकों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों से एक जमूरा और पेचकश भी बरामद किया है। लंबागांव पुलिस के एसएचओ केसर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को वीरवार को जयसिंहपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें शनिवार तक के लिए पुलिस रिमांड मिला है। मामले की पुष्टि डीएसपी गुरबचन सिंह ने की है।