Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Raised the issue of pending promotions for college teachers with the Education Minister

Kangra News: शिक्षा मंत्री से उठाया कॉलेज शिक्षकों की लंबित पदोन्नतियों का मामला

Tue, 17 Nov 2026 06:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 06:48 AM IST
विज्ञापन
Raised the issue of pending promotions for college teachers with the Education Minister
तपोवन (धर्मशाला)। हिमाचल राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ की राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला इकाई ने सोमवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और उच्चतर शिक्षा निदेशक से मुलाकात कर कॉलेज शिक्षकों की लंबित मांगों और समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन

इकाई अध्यक्ष डॉ. परवेश गिल और महासचिव डॉ. गौरव महाजन के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा शर्तों से जुड़े मुद्दों को जल्द सुलझाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने पात्र शिक्षकों की कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत लंबित पदोन्नतियों का तत्काल निपटारा करने और प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने का आग्रह किया। इसके अलावा शिक्षक संवर्ग में पदोन्नति का ठहराव, सेवा शर्तों से जुड़ी विसंगतियों और प्रशासनिक मामलों को भी अधिकारियों के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. परवेश गिल और डॉ. गौरव महाजन ने कहा कि महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए शिक्षकों की समस्याओं का समय पर समाधान जरूरी है। शिक्षकों का सम्मान और मनोबल बनाए रखने के लिए सीएएस पदोन्नतियों सहित सेवा संबंधी मामलों का शीघ्र निपटारा होना चाहिए।

उन्होंने सरकार और उच्चतर शिक्षा निदेशालय से मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की उम्मीद जताई। इस दौरान धर्मशाला महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों ने भी प्रतिनिधिमंडल के प्रयासों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed