{"_id":"681de81e2f4d7ff7ef0b33e1","slug":"two-shops-built-on-government-land-in-dhalu-village-were-demolished-kangra-news-c-95-1-ssml1021-176380-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ढलू गांव में सरकारी भूमि पर बनी दो दुकानें गिराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ढलू गांव में सरकारी भूमि पर बनी दो दुकानें गिराईं
Sat, 10 May 2025 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 10 May 2025 05:01 AM IST
विज्ञापन
ढलू गांव में सरकारी भूमि से अवैध निर्माण को हटाती जेसीबी मशीन। -संवाद
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव की हलेड़ पंचायत के ढलू गांव में शुक्रवार दोपहर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर बनी दो अवैध दुकानों को जेसीबी मशीन से गिरा दिया। यह कार्रवाई एसडीएम संजीव ठाकुर के आदेश पर की गई।
जानकारी के अनुसार ढलू गांव के दो लोगों ने जयसिंहपुर-हारसीपतन सड़क के किनारे सरकारी भूमि पर पक्की दुकानें बना ली थीं। दुकानों के पीछे उनकी मलकीयत भूमि उपलब्ध थी। अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर प्रशासन ने 10 दिन पहले ही कब्जाधारियों को दुकानें खाली करने के निर्देश दे दिए थे। इसके बाद शुक्रवार को दुकानों के खाली होते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरा दिया।
एसडीएम संजीव ठाकुर ने कहा कि सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे कब्जों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिन लोगों ने इस तरह के कब्जे कर रखे हैं, वे स्वयं ही इन्हें हटा लें।