फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two elderly people died of corona, 40 positive including seven children

दो बुजुर्गों की कोरोना से मौत और 40 नए मामले

Thu, 11 Nov 2021 09:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Two elderly people died of corona, 40 positive including seven children
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में वीरवार को कोरोना संक्रमण के कारण दो बुजुर्गों की होम आइसोलेशन के दौरान मौत हो गई है। मृतकों में कोटला का 74 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति और ज्वालामुखी के कोहला गांव का 101 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं वीरवार को कोरोना संक्रमण के 40 नए मामले सामने आए हैं और 67 संक्रमित मरीजों ने वायरस को मात दी है। अब जिला में कोरोना के 390 एक्टिव केस पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि बढ़ते मौत के आंकड़े सभी के लिए चिंता का विषय हैं। इस समय लोगों को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से समय पर कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगाने की मांग की है, जिससे समय रहते वायरस को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में अभी तक कोरोना संक्रमण के कुल 51303 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 49761 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। वहीं 1147 संक्रमित मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो गई है।
विज्ञापन

वीरवार को कोरोना संक्रमितों में सात बच्चे 18 वर्ष की आयु से कम वाले शामिल हैं। इसके अलावा धर्मशाला पुलिस लाइन धर्मशाला का एक जवान भी संक्रमण का शिकार हुआ है। वहीं जिले के अन्य क्षेत्रों के लोग भी कोरोना संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed