Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Demand to ensure smooth drinking water supply in Kutta village

Kangra News: कुट्टा गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग

Mon, 09 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Demand to ensure smooth drinking water supply in Kutta village
खबर में अधिकारी का बयान मांगा गया है ::::::::::
विज्ञापन


जसूर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र नूरपुर की पंचायत बरंडा के कुट्टा गांव में चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे करीब 10 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। गांव में शादी समारोह होने के कारण प्रभावित परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीण गोविंद, अनिल सहित चार-पांच अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर शिकायत दर्ज करवाकर समस्या के समाधान की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली। ग्रामीणों के अनुसार, हेल्पलाइन से शिकायत के संबंध में जानकारी लेने के लिए फोन आया तो उन्हें बताया गया कि जल शक्ति विभाग के मुताबिक उनके क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु है।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने यह मामला अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया के ध्यान में लाया। उन्होंने नूरपुर स्थित जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर पेयजल आपूर्ति बाधित होने का कारण जानने और समस्या का जल्द समाधान करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में विभाग के जेई योगराज ने कहा कि पेयजल आपूर्ति से जुड़े बिजली के तार चोरी होने के कारण सप्लाई बाधित हुई है। जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed