फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tourists, regardless of danger, in the open

पर्यटन नगरी में खतरे से बेपरवाह हुए पर्यटक

Sun, 20 Jun 2021 11:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Tourists, regardless of danger, in the open
मैक्लोडगंज में रविवार को मॉल रोड़ पर घूमने का आनंद लेते हुए पर्यटक। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में पर्यटक खतरे से बेपरवाह होकर नदी-नालों में उतर रहे हैं। जिला प्रशासन की चेतावनी के बाद भी पर्यटक नालों में डुबकियां लगा रहे हैं, जबकि खुले में शराब पीकर नियमों को भी धत्ता बता रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के भागसूनाग वाटरफाल के नाले में पर्यटक बेपरवाह होकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। किसी भी समय मौत का तांडव मचाने वाले भागसू नाले में पर्यटक डुबकियां लगाकर मौत को न्योता दे रहे हैं। इसके अलावा खुले में शराब पी रहे हैं तथा शराब और बीयर की बोतलों को वहीं पर खुले में फेंक रहे हैं और तोड़ रहे हैं, जिससे जहां पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, वहीं भागसू नाले के तहत आती पेयजल योजनाओं को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
रविवार को चार हजार वाहनों ने पार किया बार्डर
वीकेंड पर रविवार को पठानकोट-मंडी एनएच से होकर चार हजार के करीब वाहन आर-पार हुए हैं। इन वाहनों में हिमाचल में प्रवेश करने वालों की संख्या अधिक थी, जबकि वापस जाने वाले वाहन कम क्रास हुए हैं। वाहनों को कंडवाल बैरियर पर पूरी चेकिंग और पंजीकरण के बाद ही आने-जाने की अनुमति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 फीसदी रही ऑक्यूपेंसी
वहीं रविवार को भी पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज-धर्मशाला के होटलों में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान होटलों में 50 प्रतिशत के आसपास ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। वहीं, अगले वीकेंड के लिए भी मैक्लोडगंज-धर्मशाला के होटलों में बुकिंग शुरू हो चुकी है, जो कि रविवार को ही 30 फीसदी तक पहुंच चुकी थी। वहीं, होटल व्यवसायी उम्मीद जता रहे हैं कि वीकेंड तक यह ऑक्यूपेंसी 70 से 80 फीसदी तक पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed