{"_id":"67856717579202b291062897","slug":"there-will-be-local-holiday-in-all-subdivisions-on-makar-sankranti-kangra-news-c-95-1-ssml1008-161712-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मकर संक्रांति पर सभी उपमंडलों में रहेगा स्थानीय अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मकर संक्रांति पर सभी उपमंडलों में रहेगा स्थानीय अवकाश
Tue, 14 Jan 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने विभिन्न उपमंडलों में कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए दो स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। आदेश के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व पर सभी उपमंडलों में स्थानीय अवकाश रहेगा। पहले उपमंडल देहरा में मकर संक्रांति की बजाय माता श्री बगलामुखी जन्मोत्सव के अवसर पर 5 मई को स्थानीय अवकाश की अधिसूचना जारी हुई थी। बाद में इसे बदलकर 14 जनवरी को कर दिया है।
वहीं, जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर, बैजनाथ, जयसिंहपुर, शाहपुर, नगरोटा बगवां और धीरा में 16 सितंबर को सायर उत्सव के दिन स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं, नूरपुर, देहरा, ज्वाली, ज्वालामुखी, फतेहपुर और इंदौरा उपमंडल में 22 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।