फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There is a race from Nurpur to Tanda and Pathankot for cesarean delivery.

Kangra News: सिजेरियन डिलीवरी के लिए नूरपुर से टांडा और पठानकोट की लग रही दौड़

Tue, 11 Feb 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
There is a race from Nurpur to Tanda and Pathankot for cesarean delivery.
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर अस्पताल में लंबे अरसे से शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक का पद रिक्त होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को सिजेरियन डिलीवरी के लिए टांडा मेडिकल काॅलेज या पठानकोट के निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी के लिए लगभग 40 से 50 हजार रुपये का खर्च आता है। यही नहीं, जिनका जन्म समय से पहले हो रहा है या फिर नवजात बीमार है तो उसे निओनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में रखने की सूरत में लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। नूरपुर सिविल अस्पताल में चिकित्सकों के कुल 34 स्वीकृत पदों में से 11 विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं। इनमें मेडिसिन स्पेशलिस्ट, महिला रोग विशेषज्ञ, सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट, नेत्र और चर्मरोग विशेषज्ञ के अलावा शिशु रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा है। नूरपुर समेत इंदौरा, जवाली, फतेहपुर और चंबा जिला के भटियात क्षेत्र से औसतन रोजाना 500 से 600 मरीज इलाज के लिए अस्पताल में आते हैं। बावजूद इसके मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव के चलते निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन


तीन साल में मात्र 100 सिजेरियन डिलीवरी
नूरपुर सिविल अस्पताल में वर्ष 2022 में कुल 311 नार्मल डिलीवरी हुई। वर्ष 2023 में कुल 320 डिलीवरी में से 284 नार्मल और 36 सिजेरियन डिलीवरी दर्ज की गई। बीते वर्ष 2024 से फरवरी 2025 तक नूरपुर अस्पताल में कुल 341 डिलीवरी में से 277 नार्मल और 64 सिजेरियन डिलीवरी की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का हरसंभव प्रयास किया जाता है। जहां तक स्टाफ के रिक्त पदों का सवाल है तो उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
- विवेक वन्याल, एमएस, नूरपुर अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed