{"_id":"65f20cf450a891d1ea092a09","slug":"the-post-of-district-revenue-officer-is-vacant-again-kangra-news-c-95-1-ssml1008-128501-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जिला राजस्व अधिकारी का पद फिर खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जिला राजस्व अधिकारी का पद फिर खाली
Thu, 14 Mar 2024 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में फिर से जिला राजस्व अधिकारी का पद खाली पड़ गया है। जून 2023 से यहां जिला राजस्व अधिकारी का पद खाली चल रहा है। उपायुक्त कांगड़ा ने लाेगों की सुविधा के लिए श्री चामुंडा मंदिर न्यास के अधिकारी सार्थक शर्मा को डीआरओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था, लेकिन उनका रोहडू के लिए तबादला हो गया।
इस कारण अब फिर से जिला राजस्व अधिकारी का पद खाली पड़ गया है। कांगड़ा में 37 राजस्व तहसीलें हैं। इसके अलावा सैकड़ों पटवार सर्किल और कानूनगो कार्यालय हैं। जिले में गगल एयरपोर्ट, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय और पर्यटन विभाग की दर्जनों विकास योजनाओं के लिए जमीन से संबंधित कार्य चल रहे हैं। किसान सम्मान निधि के कार्य भी जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय से ही निपटाएं जाते हैं।
इसके अलावा प्रदेश सरकार राजस्व अदालतों का आयोजन भी कर रही है, लेकिन जिला राजस्व अधिकारी का पद खाली होने के चलते इन योजनाओं को पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों सुरेश शर्मा, प्रदीप पठानिया और विनोद कुमार ने प्रदेश सरकार से जिला राजस्व अधिकारी के पद को शीघ्र भरने की मांग की है ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।