{"_id":"6998803a00f29261450c8dda","slug":"tggg-kangra-news-c-399-1-dsl1012-432273-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दरंग के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी कार, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दरंग के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी कार, एक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवारना(कांगड़ा)। थाना भवारना के दरंग के पास पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार पलट गई। कार पलटने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। दोनो पक्षों में समझौता होने पर इस घटना में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब सुबह 11.30 बजे एक कार राष्ट्रीय राजमार्ग पठानकोट-मंडी पर पलट गई । इस बीच यह कार एक ट्रक से भी टकरा गई। कार के पलटने से एक व्यक्ति घायल हो गया। कार को सड़क में पलटता देख वहां पर काफी संख्या में वाहन खड़े हो गए। इसकी जानकारी भवारना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को सुचारू रूप से चालू कर दिया। जबकि घटना को लेकर किसी भी पक्ष ने पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है।