फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tampering with NOC, case registered against woman

Kangra News: एनओसी से छेड़छाड़, महिला पर केस दर्ज

Sat, 30 Nov 2024 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 30 Nov 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
Tampering with NOC, case registered against woman
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव की एक पंचायत से एनओसी लेकर उससे छेड़छाड़ करने और उस एनओसी का गलत इस्तेमाल खनन कारोबार में करने को लेकर लंबागांव पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार कुटाहन निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला ने 2015 में पंचायत से खनन कारोबार के लिए एनओसी ली थी। मगर उस समय इसका इस्तेमाल नहीं किया गया। इसके बाद 2018 में महिला ने इस एनओसी के साथ छेड़छाड़ कर उसे खनन कारोबार के लिए इस्तेमाल किया है। प्रवीण ने आरोप लगाया कि एनओसी में जिस खसरा नंबर का हवाला दिया गया है, वह कृषि योग्य भूमि है। इस संबंध में विकास खंड अधिकारी लंबागांव ने इसकी जांच की, जिसमें एनओसी फर्जी पाई गई है। डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि लंबागांव पुलिस ने महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed