फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Science exhibition held in Pathiyar; 500 students from 75 schools participated.

Kangra News: पठियार में सजी विज्ञान प्रदर्शनी, 75 स्कूलों के 500 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Sun, 20 Sep 2026 01:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Science exhibition held in Pathiyar; 500 students from 75 schools participated.
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पठियार में आयोजित दो दिवसीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का समापन हुआ। कार्यक्रम में पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से विज्ञान मॉडलों की जानकारी ली।
विज्ञापन

आरएस बाली ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को नवाचार से जोड़ने के साथ उनमें नई चीजें सीखने की रुचि बढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल के विकास के लिए 27 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य नवनीत चड्ढा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कांगड़ा जोन के 75 स्कूलों के 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान आरएस बाली ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed