फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sikandar Sheikh defeated Bhola Pahalwan and won the prize money of Rs 2.91 lakh

Kangra News: सिकंदर शेख ने भोला पहलवान को हराकर जीता 2.91 लाख रुपये का इनाम

Tue, 03 Jun 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 03 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sikandar Sheikh defeated Bhola Pahalwan and won the prize money of Rs 2.91 lakh
राजा का तालाब (कांगड़ा)। प्रदेश के प्रमुख दंगलों में शुमार भाटी पीर राजा का तालाब का वार्षिक छिंज मेला सोमवार रात 10:00 बजे संपन्न हो गया। चार बड़ी झंडियों में 2.91 लाख रुपये की पहली झंडी में सिकंदर शेख महाराष्ट्र ने भोला बारन को हराकर मल्ल सम्राट के रूप में धाक जमाई। 2.51 लाख रुपये की दूसरी झंडी में भूपिंदर अजनाला और उमेश मथुरा के बीच मुकाबला बराबर रहा। 2.1 लाख रुपये की तीसरी झंडी में मिर्जा ईरान ने रवि बेहरा को मात देकर अपनी बादशाहत कायम की। 1.1 लाख रुपये की चौथी झंडी में शेरा बाबा फलाई ने पुष्पिंदर पहलवान को हराया। दंगल में पशु पालन व कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इससे पहले छिंज का आकर्षण विशेष रूप से निकाली इसकी शोभा यात्रा रही। जिसमें लोगों ने नाच गाकर फूलों की बारिश की। दूरदराज के विभिन्न क्षेत्रों से आई भारी भीड़ को देखते हुए प्रबंधक कमेटी ने कस्बा राजा का तालाब में छह स्थानों पर विशाल एलईडी स्क्रीन लगाकर दर्शकों को निराश नहीं होने दिया। दंगल में सागर पठानियां, राजिंदर शर्मा, नरदेव ने रेफरी की भूमिका में बेहतरीन भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी प्रधान पुनीत टिंकू, चेयपर्सन रामनाथ शर्मा, शिवदेव शिवू, पवन राणा, मंगू पहलवान, भानू प्रताप सिंह, प्रवीण टिंकू, विकास बंटी, अमन महाजन, विकास मनू, मिंटू और परमिंदर चंकी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन; सोमवार को राजा का तालाब में आयोजित भाटी पीर छिंज दंगल राजा का तालाब में आयोजित हुए दंगल में बड़ी झंडी पहलवान कमेटी के साथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed