फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Mandi emerges as volleyball champion; Dharamshala wins kabaddi title.

Kangra News: वॉलीबाल में मंडी चैंपियन, कबड्डी धर्मशाला के नाम

Sun, 20 Sep 2026 01:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Mandi emerges as volleyball champion; Dharamshala wins kabaddi title.
सुकेड़ी खेल मैदान में बलिदानी रविकांत की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में रस्सा
नगरी (कांगड़ा)। सुकेड़ी खेल मैदान में शहीद रविकांत (शौर्य चक्र विजेता) की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। अंतिम दिन वॉलीबाल और कबड्डी के फाइनल मुकाबलों के साथ महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

वॉलीबाल फाइनल में मंडी ने जयसिंहपुर को हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता जयसिंहपुर को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई। कबड्डी फाइनल में धर्मशाला ने भूआना को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 7100 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

महिलाओं की रस्साकशी में त्रटेड महिला मंडल की टीम विजेता रही। स्थानीय विधायक आशीष बुटेल की अनुपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं वूल फेडरेशन निदेशक त्रिलोक चंद ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान शहीद रविकांत के परिजन और आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed