फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sarkar village door program will start from Palohada

Kangra News: पलोहड़ा से होगी सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की शुरुआत

Tue, 16 Jan 2024 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sarkar village door program will start from Palohada
धर्मशाला। प्रदेश सरकार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आरंभ करने जा रही है। कृषि मंत्री चंद्र कुमार 17 जनवरी को जिले के जवाली विस क्षेत्र के पलोहड़ा में इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। उपायुक्त डाॅ. निपुण जिंदल ने बताया कि ज्वाली विस क्षेत्र के बाद दूसरे चरण में जिला के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी अलग-अलग दिन ये कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री या कैबिनेट मंत्री करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और आम लोगों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि जनसमस्याओं का निवारण मौके पर ही किया जा सके। आयोजन स्थल से संबंधित पंचायतों में इसी दिन विशेष ग्राम सभा भी आयोजित की जाएगी, जिनमें सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की जाएगी। उपायुक्त ने जिला स्तर के सभी कार्यालय प्रमुखों को इन कार्यक्रमों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने तथा विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदर्शनी स्टॉलों में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उपायुक्त ने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रमों के दौरान स्वास्थ्य विभाग और आयुर्वेद विभाग मेगा स्वास्थ्य कैंप भी लगाएंगे, जिनमें मरीजों के निशुल्क टेस्ट होंगे और उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed