फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Panchayats will now be able to purchase furniture worth up to three lakh rupees.

Kangra News: पंचायतें अब खरीद सकेंगी तीन लाख तक का फर्नीचर

Mon, 28 Sep 2026 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 28 Sep 2026 06:43 AM IST
विज्ञापन
Panchayats will now be able to purchase furniture worth up to three lakh rupees.
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश की ग्राम पंचायतें अब 16वें वित्त आयोग के तहत मिलने वाली अनटाइड ग्रांट (मूल अनुदान राशि) से अधिकतम तीन लाख रुपये तक का कार्यालय फर्नीचर खरीद सकेंगी। पंचायती राज विभाग ने इस संबंध में औपचारिक स्वीकृति जारी कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिला पंचायत अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, ग्राम पंचायतों के कार्यालय उपयोग के लिए आवश्यक फर्नीचर की खरीद अब अनटाइड ग्रांट के बजट से संभव होगी। हालांकि, खरीद के लिए अधिकतम सीमा तीन लाख रुपये तय की गई है। इस निर्णय से पंचायत भवनों में जरूरी बुनियादी ढांचा और कार्यालय सुविधाएं जुटाने की राह आसान होगी।
विज्ञापन

विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि फर्नीचर खरीद की पूरी प्रक्रिया निर्धारित वित्तीय नियमों के तहत ही पूरी की जाएगी। इसके लिए पंचायतों को 'हिमाचल प्रदेश पंचायती राज नियम, 2002' में तय प्रावधानों, शर्तों और प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। खरीद में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनदेखी या औपचारिकता में लापरवाही मान्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस स्वीकृति की सूचना अपने-अपने जिलों की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंचाएं, ताकि निर्धारित नियमों के तहत ही बजट का उपयोग हो सके। जिला पंचायत अधिकारी कांगड़ा सचिन ठाकुर ने निदेशालय द्वारा जारी इन दिशा-निर्देशों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed