{"_id":"661454791267e4bb7003eb96","slug":"rs-15000-fine-recovered-from-three-tractors-for-illegal-mining-kangra-news-c-95-1-ssml1008-131134-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अवैध खनन पर तीन ट्रैक्टरों से वसूला 15,000 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अवैध खनन पर तीन ट्रैक्टरों से वसूला 15,000 रुपये जुर्माना
Tue, 09 Apr 2024 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना प्रभारी हरिपुर मनजीत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन ट्रैक्टरों को अवैध खनन से संबंधित सामग्री का ढुलान करते हुए पकड़ा है। पकड़े गए ट्रैक्टर चालक खनन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए थे जिस पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। थाना प्रभारी ने उन ट्रैक्टर चालकों पर 15,000 रुपये जुर्माना लगाया है।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पकड़े जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले 10 लोगों के भी चालान किए हैं जिनसे जुर्माने के रूप में 1,000 रुपये राशि मौके पर वसूल की गई है।