{"_id":"682247df573bbdcdeb086b1e","slug":"road-work-in-mcleodganj-has-halted-long-routes-tourists-are-troubled-kangra-news-c-95-1-kng1004-176716-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मैक्लोडगंज में सड़क के काम से लंबे रूट ठप, पर्यटक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मैक्लोडगंज में सड़क के काम से लंबे रूट ठप, पर्यटक परेशान
Tue, 13 May 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 13 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
मैक्लोडगंज। धर्मशाला से पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज को जाने वाली सड़क का मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस कारण एचआरटीसी को मैक्लोडगंज से चलने वाले लंबे रूटों को स्थगित कर धर्मशाला से संचालित करना पड़ रहा है।
पर्यटन सीजन के चलते वोल्वो बस सेवा का संचालन मैक्लोडगंज से न होने से पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लंबी दूरी की बसें मैक्लोडगंज से न चलने के कारण यात्रियों को टैक्सी कर धर्मशाला पहुंचना पड़ रहा है, जिससे यात्रियों को 400-500 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की ओर से इस मामले को निगम के समक्ष उठाया था। हालांकि एचआरटीसी की ओर से सड़क के कार्य को जल्द पूरा करने का भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से आग्रह किया है, ताकि स्थगित रूटों को फिर मैक्लोडगंज से संचालित किया जा सके। मैक्लोडगंज के लिए वर्तमान में निगम की छोटी गाड़ियां, जो कि मैक्लोडगंज, सतोवरी और बरनेट के लिए ही संचालित की जा रही हैं।
दिल्ली, देहरादून, अमृतसर और पठानकोट के लिए निगम के इंटर स्टेट बस रूट, जो कि मैक्लोडगंज से चलते थे, उन्हें धर्मशाला से चलाया जा रहा है। जैसे ही सड़क का कार्य पूरा हो जाता है, इंटर स्टेट बसों का संचालन मैक्लोडगंज से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-पंकज चड्ढा, डीएम, एचआरटीसी मंडल धर्मशाला