फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Road facility of three villages of Palampur hanging with the bridge

Kangra News: पुल के साथ लटकी पालमपुर के तीन गांवों की सड़क सुविधा

Tue, 08 Apr 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 08 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Road facility of three villages of Palampur hanging with the bridge
पालमपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र पालमपुर के लिसयाड़ू, उवारना और रजनाली गांवों को सड़क और बस सेवा से जोड़ने के लिए न्यूगल खड्ड पर बनने वाला पुल अभी तक निर्माण की दिशा में आगे नहीं बढ़ सका है। पुल का निर्माण शुरू होने से पहले तकनीकी खामियां आ रही हैं, जिनकी वजह से यह कार्य अटका हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इन गांवों को आज़ादी के बाद से सड़क सुविधा नहीं मिली थी, जिससे लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचते थे। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने इन गांवों को सड़क से जोड़ने का प्रयास किया और अब इन लोगों को सड़क सुविधा मिल गई है।
विज्ञापन

हालांकि, अभी भी इन गांवों के लोगों को बिंद्राबन और लिसयाड़ू के बीच बस और अन्य वाहनों की सीधी सुविधा नहीं मिल पाई है। विधायक आशीष बुटेल की मांग पर मुख्यमंत्री ने इस पुल के निर्माण के लिए 5.85 करोड़ रुपये का बजट घोषित किया था लेकिन तकनीकी औपचारिकताओं के कारण पुल का काम अब तक शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पीडब्ल्यूडी पालमपुर ने अपनी रिपोर्ट दो महीने पहले शिमला भेज दी थी लेकिन यह फाइल अभी तक ईएनसी कार्यालय में लटकी हुई है, जिसके कारण पुल निर्माण में देरी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed