फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rain exposes four lane work on Pathankot-Mandi NH

Kangra News: पठानकोट-मंडी एनएच पर फोरलेन कार्य की बरसात ने खोली पोल

Sat, 06 Jul 2024 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
Rain exposes four lane work on Pathankot-Mandi NH
फोरलेन निर्माण : घरों और दुकानों में घुसा पानी- शाहपुर
फोरलेन निर्माण कंपनी ने पानी की निकासी का नहीं किया प्रबंध, घरों में घुसा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटला (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन का निर्माण कार्य जोरों पर जारी है, लेकिन फोरलेन निर्माणाधीन कंपनी के कार्य की पहली बरसात ने पोल खोल कर रख दी है। भाली गांव में फोरलेन कार्य के चलते सड़क ऊंची हो गई है और निर्माण कंपनी ने पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया है।

शुक्रवार रात को हुई भारी बारिश का पानी लोगों के घरों में चला गया, इससे लोगों का कीमती सामान खराब हो गया। लोगों के घरों में सब ओर कीचड़ ही कीचड़ भर गया। राजेश वर्मा ने बताया कि फोरलेन निर्माण कंपनी ने पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया, जिससे पानी लोगों के घरों में चला गया। भाली में पेट्रोल पंप के नजदीक फोरलेन कंपनी के लगाए गए डंगे ने यह साबित कर दिया है कि कंपनी ने नियमों के विपरीत कार्य किया जा रहा है। करीब 5 महीने पहले भाली के समाजसेवी युवक अमन राणा ने कंपनी के खिलाफ नियमों के विपरीत कार्य करने पर इस डंगे को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और एनएचएआई को शिकायत सौंपी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि कंपनी ने नियमों के विरुद्ध कार्य कर सरकारी खजाने को लूटा जा रहा है। इसमें 35 मील क्षेत्र में कंपनी ने पहले पहाड़ी में मिट्टी का मलबा फेंका और उसी कच्चे मलबे पर बहुत बड़े-बड़े दो डंगो का निर्माण कर दिया। अब बरसात की शुरुआत में ही परिणाम सामने आ गया है। बरसात में नाले में आए पानी से मिट्टी पर लगाए गए डंगे की नींव बिल्कुल सामने आ गई है। वहीं, सभी बुद्धिजीवियों ने एनएचएआई से मांग उठाई है कि इस डंगे को दोबारा से लगाया जाए और नियमों के विरुद्ध कार्य करने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। फोरलेन निर्माण कंपनी के अधिकारी राजेश नैयर ने बताया कि फोरलेन का निर्माण कार्य चला हुआ है, जिससे लोगों को कुछ परेशानियां भी आ रही हैं। भाली गांव के पेट्रोल पंप के पास निर्मित किए गए बड़े डंगे को बैक फिलिंग कर ठीक कर दिया जाएगा।

फोरलेन निर्माण : घरों और दुकानों में घुसा पानी- शाहपुर

फोरलेन निर्माण : घरों और दुकानों में घुसा पानी- शाहपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed