फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Punjab Roadways bus's front tyre came off while moving, 12 passengers had a narrow escape.

Kangra News: पंजाब रोडवेज की चलती बस का अगला टायर निकला, बाल-बाल बचे 12 यात्री

Mon, 11 May 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 11 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Punjab Roadways bus's front tyre came off while moving, 12 passengers had a narrow escape.
धर्मशाला। कांगड़ा के समेला रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। चंडीगढ़ से धर्मशाला आ रही पंजाब रोडवेज (नंगल डिपो) की बस का पिछला टायर अचानक चलती गाड़ी से बाहर निकल गया। उस वक्त बस में 12 यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि टायर निकलने के बाद बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने के बजाय सड़क के बीचों-बीच रुक गई। इससे सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

टायर निकलते ही बस के लड़खड़ाते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार शुरू हो गई। हालांकि, बस चालक ने गजब की तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगाकर वाहन को नियंत्रित कर लिया। यदि बस की गति अधिक होती, तो यह सीधे खाई में समा सकती थी। इस तकनीकी खराबी के चलते पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। बस के सड़क के बीच फंसे होने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया था। बाद में एनएचएआई की हाइड्रा मशीन की मदद से बस को सड़क से किनारे किया गया, जिसके बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस में तकनीकी लापरवाही की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed