फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Private and corporate hotels packed before the match

Kangra News: मैच से पहले ही निजी और निगम के होटल पैक

Sat, 13 Jun 2026 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 13 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Private and corporate hotels packed before the match
धर्मशाला के कोतवाली बाजार में शुक्रवार शाम को लगा जाम। अमर उजाला
धर्मशाला। धौलाधार पर्वत शृंखला की गोद में स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में शनिवार को होने वाले भारत-अफगानिस्तान एकदिवसीय मुकाबले का उत्साह पूरे शहर में देखने को मिल रहा है। मैच से एक दिन पहले ही धर्मशाला के निजी और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के सभी होटल लगभग पूरी तरह भर चुके हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रेमी देश के विभिन्न राज्यों से धर्मशाला पहुंच रहे हैं। इसका असर स्थानीय बाजारों, टैक्सी कारोबार, रेस्तरां और पर्यटन गतिविधियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। होटल संचालकों के अनुसार मैचों की घोषणा के साथ ही बुकिंग शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

होटल कारोबारियों का कहना है कि क्रिकेट मैच और पर्यटन सीजन का एक साथ होना कारोबार के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। वीकेंड और मैच एक ही दिन होने से पर्यटकों और दर्शकों की संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन सीजन के चलते बढ़ी पानी की मांग
पर्यटन सीजन चरम पर होने के कारण होटल कारोबारियों को अतिरिक्त पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। मेहमानों की संख्या बढ़ने से पानी की खपत सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक हो गई है। स्थिति यह है कि कई होटलों को जरूरत पूरी करने के लिए 3000 से 3500 रुपये तक के पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि होटलों की उपलब्ध जल भंडारण क्षमता पर दबाव बढ़ गया है।
मैच से एक दिन पहले ही पर्यटन नगरी के होटल पूरी तरह पैक हो चुके हैं। शनिवार को मैच के दिन पर्यटन नगरी के होटल पैक रहेंगे यह अनुमान है। -राहुल धीमान, अध्यक्ष, स्मार्ट सिटी होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला

पर्यटन निगम के होटल पर्यटकों से पूरी तरह पैक चल रहे हैं। शनिवार को भी होटलों के पैक रहने की उम्मीद है। -कैलाश ठाकुर, एजीएम, एचपीटीडीसी
-----------
दो टिकटें खरीदने पर एक मुफ्त
होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला और एचपीसीए की ओर से क्रिकेट प्रेमियों के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी। होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला के महासचिव विवेक महाजन ने बताया कि एसोसिएशन और एचपीसीए के बीच हुई बैठक में तय किया गया है कि एसोसिएशन के दायरे में आने वाले होटलों में ठहरने वाले क्रिकेट प्रेमियों को दो मैच टिकट खरीदने पर एक टिकट मुफ्त दी जाएगी। मैच देखने के इच्छुक पर्यटकों की सूची होटल एसोसिएशन की ओर से एचपीसीए को भेजी जाएगी। इसके बाद उन्हें यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। एचपीसीए के महासचिव मनुज शर्मा ने बताया कि अतिथि देवो भव: की भावना के तहत यह पहल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed