फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   political

फतेहपुर में नोटा ने पछाड़े दो प्रत्याशी

Tue, 02 Nov 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
political
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में हुए उपचुनाव में नोटा ने दो प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया। नोटा ने 389 वोट हासिल किए हैं, जोकि अन्य दो प्रत्याशियों को पड़े कुल वोटों से कहीं अधिक हैं। जानकारी के अनुसार फतेहपुर उपचुनाव में कुल 57,152 वोट पड़े हैं। भवानी सिंह पठानिया को 24,449, बलदेव ठाकुर को 18,660, डॉ. राजन सुशांत को 12,927, पंकज कुमार को 375, डॉ. अशोक कुमार को 295, जबकि नोटा को 389 मत पड़े हैं। इसके अलावा पोस्टल बैलेट के जरिए प्राप्त हुए वोटों में से 57 वोटों को रद्द घोषित किया गया है। पोस्टल बैलेट से हुए मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया को पूरा समर्थन मिला है। कुल 536 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा प्रत्याशी बलदेव सिंह ठाकुर को 182 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया यहां भी बाजी कर 200 वोट हासिल करने में सफल हुए हैं। इसके अलावा आजाद प्रत्याशी डॉ. राजन सुशांत को 89, पंकज कुमार को पांच और डॉ. अशोक कुमार को मात्र दो वोट पोस्टल बैलेट के जरिए मिले हैं। पोस्टल बैलेट से मिले वोटों में नोटा के पक्ष में भी एक मतदान हुआ है, जबकि 57 वोटों को रद्द घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed