Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   41 children under the 'Sukh-Ashray' scheme will visit historical heritage sites.

Kangra News: सुख-आश्रय योजना के 41 बच्चे करेंगे ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण

Sat, 21 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
41 children under the 'Sukh-Ashray' scheme will visit historical heritage sites.
तपोवन विधानसभा में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण बस को हरी झंडी दिखाते ह
मुख्यमंत्री सुक्खू ने तपोवन से दिल्ली, आगरा, फतेहपुर सीकरी और जयपुर किया रवाना
विज्ञापन

गोवा में 20 विद्यार्थियों के लिए भी शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करने की योजना

अमर उजाला ब्यूरो
तपोवन। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत कांगड़ा जिले के चार बाल देखभाल संस्थानों के 41 बच्चों के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चे पांच दिन तक विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।
इस भ्रमण में सीसीआई सलियाणा के 11, सीसीआई तितली के नौ, सीसीआई दाड़ी के पांच और सीसीआई गरली के 16 बच्चे शामिल हैं। बच्चों की देखभाल और सुरक्षा के लिए उनके साथ आवश्यक स्टाफ भी भेजा गया है। यात्रा पालमपुर से शुरू होगी। इस दौरान बच्चे दिल्ली, आगरा, फतेहपुर सीकरी और जयपुर के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को करीब से जानेंगे। उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में पले-बढ़े बच्चों को भी अपने सपने पूरे करने और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। ऐसे शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण से बच्चों का ज्ञान और अनुभव बढ़ेगा। साथ ही उन्हें देश की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं को जानने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ रहे 20 विद्यार्थियों के लिए गोवा में भी शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करने की योजना बना रही है। भविष्य में भी बच्चों को देश के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करवाया जाएगा, ताकि वे नए अनुभव हासिल कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।


इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, सांसद अनुराग शर्मा, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव सीपी वर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

तपोवन विधानसभा में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण बस को हरी झंडी दिखाते ह

तपोवन विधानसभा में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण बस को हरी झंडी दिखाते ह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed