फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Platform found in Minjar fair to sell Chamba Thal, Chukh, Rumal and slippers

Kangra News: चंबा थाल, चुख, रुमाल और चप्पल बेचने के लिए मिंजर मेले में मिले मंच

Fri, 19 Jul 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 19 Jul 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Platform found in Minjar fair to sell Chamba Thal, Chukh, Rumal and slippers
चंबा। चंबा रुमाल, चुख, थाल और चप्पल सहित अन्य पारंपरिक उत्पादों को इस बार मिंजर मेले में प्रदर्शित करने के लिए विशेष स्थान मिलना चाहिए। इसको लेकर चंबा के बुद्धिजीवी वर्ग ने जिला प्रशासन से मांग उठाई है।
विज्ञापन

इन उत्पादों को बनाने वाले कई कारीगर राष्ट्रपति सम्मान भी पा चुके हैं। वन विभाग से सेवानिवृत्त अधीक्षक मान सिंह ठाकुर, कमल भारद्वाज, सूरत राम चौहान, विजय कटोज, शशि मेहरा और जितेंद्र मेहरा ने प्रशासन से मांग की है कि चंबा के पारंपरिक उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए मिंजर मेले से अच्छा मंच नहीं मिल सकता है। इसके लिए इन पारंपरिक उत्पादों को बनाने वाले कारीगरों को चौगान नंबर दो में विशेष स्थान दिया जाना चाहिए। एक तरफ स्वयं सहायता समूह अपने हाथों से निर्मित उत्पादों को प्रदर्शित और बिक्री कर सकें, दूसरी तरफ चंबा के पारंपरिक उत्पाद भी लोगों को देखने के लिए स्टॉलों में नजर आएं। ऐसा कर प्रशासन चंबा के उन सभी तमाम कारीगरों को एक बेहतर मंच दे सकता है, जो लंबे समय से इस प्रकार के मंच को पाने के लिए तरस रहे हैं। एक नंबर चौगान में अस्थाई मार्केट और सांस्कृतिक संध्याओं के लिए बड़ा पंडाल लगता है। ऐसे में चौगान नंबर दो इस प्रकार के स्टॉलों के लिए सबसे अच्छा स्थान है। उन्होंने सरकार, सदर विधायक और जिला प्रशासन से भी मांग की है कि चंबा के पारंपरिक उत्पादों को लगाने के लिए चौगान में जगह दी जाए।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed