{"_id":"67f2c93ec0f4f630d10a98a6","slug":"permission-must-be-taken-before-setting-fire-to-grasslands-kangra-news-c-95-1-ssml1021-172178-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: घासनियों में आग लगाने से पहले लेनी होगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: घासनियों में आग लगाने से पहले लेनी होगी अनुमति
Mon, 07 Apr 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। आने वाले गर्मियों के दिनों जंगलों में लगने वाली आग को लेकर वन विभाग के पालमपुर मंडल ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वन विभाग ने 100 मीटर के अंदर वनों के साथ लगने वाली निजी घासनियों के मालिकों से कह दिया है, उन्हें घासनियों में आग लगाने से पहले अनुमति लेनी पड़ेगी। गर्मियों में वनों को लगने वाली आग को लेकर विभाग ने सारे इलाकों को अलग-अलग जोन में रखा है।
वन मंडल पालमपुर के तहत डरोह, जयसिंहपुर, बैजनाथ, बीड़ और धीरा समेत अन्य क्षेत्र आते हैं। विभाग ने इसके लिए वन मंडल से लेकर ब्लाॅक स्तर तक कमेटियों का गठन कर लिया है। इसका मुख्य कंट्रोल रूम पालमपुर में बनाया गया है। इसका नोडल अधिकारी एसीएफ को बनाया गया है, जबकि डीएफओ पालमपुर वन मंडल के तहत सभी इलाकों पर स्वयं नजर रखेंगे। पालमपुर, डरोह, जयसिंहपुर, बीड़ और बैजनाथ में रेंज अधिकारी के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं। उधर, डीएफओ पालमपुर डॉ. संजीव शर्मा ने लोगों से भी अपील की है कि वे वनों में आग न लगाएं और विभाग का सहयोग करें।