फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Permanent District Welfare Officer appointed after one and half year

Kangra News: डेढ़ साल के बाद स्थायी जिला कल्याण अधिकारी की तैनाती

Wed, 30 Jul 2025 06:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 30 Jul 2025 06:21 AM IST
विज्ञापन
Permanent District Welfare Officer appointed after one and half year
साहिल मंडला, जिला कल्याण अधिकारी, कांगड़ा।
धर्मशाला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कांगड़ा को डेढ़ साल बाद स्थायी जिला कल्याण अधिकारी मिल गया है। प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद साहिल मंडला ने पदभार संभाल लिया। इस नियुक्ति से केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब समय पर लोगों तक पहुंचेगा और कामकाज सुचारू रूप से चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला कांगड़ा में दिसंबर 2023 से यह पद प्रतिनियुक्ति के सहारे चल रहा था। इस दौरान छह अधिकारियों ने अतिरिक्त कार्यभार संभाला। इससे लोगों को अपने कार्य के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। नवनियुक्त जिला कल्याण अधिकारी साहिल मंडला ने बताया कि 2024 में एचएएस अलाइड परीक्षा पास करने के बाद उनकी यह पहली पोस्टिंग है।
विज्ञापन

चंबा के भलेई क्षेत्र के रहने वाले साहिल ने वर्ष 2021 में धर्मशाला से बीएससी और 2023 में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से फिजिक्स में एमएससी की है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिला कांगड़ा में तहसील कल्याण अधिकारियों समेत कुल 20 पद खाली हैं। इनमें आठ तहसील कल्याण अधिकारी, आठ क्लर्क और चार चपरासी के पद शामिल हैं। धर्मशाला, शाहपुर, बडोह, देहरा, डाडासीबा, इंदौरा, खुंडियां और ज्वालामुखी में तहसील कल्याण अधिकारी नहीं हैं। इसके अलावा क्लर्क के आठ पदों में से तीन जिला कार्यालय और शेष खुंडियां, शाहपुर, पालमपुर, जसवां और जवाली में खाली हैं। रक्कड़, बडोह, ज्वालामुखी और डाडासीबा में चपरासी की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed