{"_id":"66bd2eebd17cf7f2d90016b4","slug":"people-surrounded-the-police-post-and-raised-slogans-regarding-the-attack-on-the-deputy-prime-minister-kangra-news-c-95-1-kng1002-143448-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: उपप्रधान पर हमले को लेकर लोगों ने घेरी पुलिस चौकी, लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: उपप्रधान पर हमले को लेकर लोगों ने घेरी पुलिस चौकी, लगाए नारे
Thu, 15 Aug 2024 03:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। थुरल इलाके की बटाहण पंचायत में मंगलवार को पंचायत के उपप्रधान पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में लोगों ने पुलिस के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश लोगों ने थुरल में पुलिस चौकी के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इसमें लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाकर अपना आक्रोश जताया। पुलिस ने थुरल पुलिस चौकी स्टाफ को सरकार से बदलने की मांग की है। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों ने अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की मांग की है।
लोगों का आक्रोश देख कर थाना भवारना के एसएचओ केहर सिंह भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन देने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। लोगों ने कहा कि पुलिस के गलत व्यवहार का वीडियो भी वायरल हो रहा है। बीते मंगलवार को एक निजी संस्था पंचायत के सहयोग से वन विभाग की जमीन पर पौधरोपण कर रही थी। जिस पर आरोपियों ने उपप्रधान पर फावड़े के साथ सिर पर हमला किया था। उनके साथ अन्य लोग भी थे। इस लोग अब सभी गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।
थाना प्रभारी भवारना केहर सिंह ने कहा कि पुलिस ने एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी। हमले में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
आज फिर देंगे धरना
पंचायत प्रधान सीमा देवी, उपप्रधान सतपाल सिंह और अन्य लोगों ने कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो वीरवार को फिर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।