फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Paddy and maize crops destroyed in Indora, Fatehpur

Kangra News: इंदौरा, फतेहपुर में धान और मक्की की फसल तबाह

Sat, 30 Aug 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Paddy and maize crops destroyed in Indora, Fatehpur
खास खबर...
विज्ञापन

इंदौरा, फतेहपुर में धान और मक्की की फसल तबाह
621 हेक्टेयर भूमि पर लहलहा रही थी मक्की और धान

पौंग के पानी से किसानों को झेलना पड़ा 128 लाख का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। भारी बारिश से एक तरफ जहां घरों और गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है वहीं, मैदानी इलाकों इंदौरा और फतेहपुर में बाढ़ के पानी से किसानों की धान और मक्की की फसल बर्बाद हो गई है। पौंग बांध से छोड़े जा रहे पानी के कारण इंदौरा और फतेहपुर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इससे वहां करीब 621 हेक्टेयर भूमि पर धान और मक्की की फसल तबाह हो गई है। इससे करीब 128.80 लाख रुपये का नुकसान किसानों को झेलना पड़ा है। पहले धान की फसल को वायरस और अब बाढ़ ने काफी नुकसान पहुंचाया है।
कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 218.24 हेक्टेयर भूमि पर मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसमें 188.24 हेक्टेयर भूमि पर फसल को 33 फीसदी के कम और 30 हेक्टेयर भूमि पर फसल को 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान पहुंचा है। इससे कुल 24.56 लाख रुपये का मक्की की फसल को नुकसान का आकलन किया गया है। वहीं 382.80 हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल को क्षति पहुंची है। इसमें 143 हेक्टेयर भूमि पर फसल को 33 फीसदी से कम और 239 हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल को 33 फीसदी के अधिक नुकसान पहुंचा है। इससे करीब 95.70 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा 20 हेक्टेयर भूमि पर खरीफ दालों को भी नुकसान पहुंचा है। इससे करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सब्जियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इसमें 92.40 हेक्टेयर भूमि पर बीजी सब्जियां प्रभावित हुई हैं। इससे 22 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। अभी क्षेत्र में पानी ज्यादा होने के कारण नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है। पानी कम होने के बाद भी वास्तविक स्थिति और असल नुकसान का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाडी़ क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश से पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच गया था। इससे बाद बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। इस वजह से आप-पास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। लोगों को घरों से रेस्क्यू किया जा रहा है। विभाग के अनुसार करीब 91 हेक्टेयर भूमि पर फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है। इससे 43.24 लाख रुपये के करीब नुकसान पहुंचा है।

- पौंग बांध से छोड़े गए पानी के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसमें धान, मक्की और सब्जियां शामिल हैं। नुकसान की रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेज दी गई है। - कुलदीप धीमान, उपनिदेशक, कृषि विभाग कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed