फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   OTA Assistant required in Dharamshala Hospital

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में ओटीए को असिस्टेंट की जरूरत

Tue, 14 Apr 2026 01:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
OTA Assistant required in Dharamshala Hospital
खास खबर
विज्ञापन


-सात वर्ष से एक ही ओटीए के सहारे है अस्पताल

-छुट्टी पर जाने से लटक जाते हैं ऑपरेशन

-सरकार को कई पत्र लिखने पर भी कार्रवाई नहीं

सचिन चौधरी
धर्मशाला। करीब सात वर्ष से नागरिक अस्पताल धर्मशाला एक ही ओटीए (ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट) के सहारे है। एक ही ओटीए दिन-रात सेवाएं दे रहा है। अस्पताल प्रशासन ने प्रदेश सरकार को कई पत्र भी लिखे लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।

दूसरा पद रिक्त होने से सारा कार्यभार एक ही ओटीए पर आ गया है। इस वजह से ओटीए को जरूरी काम के समय छुट्टी भी नहीं मिल पा रही है। किसी भी समय ऑपरेशन के लिए अस्पताल में पहुंचने पर ओटीए को कोई अतिरिक्त भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है। अगर ओटीए किसी कारण छुट्टी पर चला जाता है तो सभी ऑपरेशन लटक जाते हैं।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन के लिए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर करना पड़ता है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। धर्मशाला अस्पताल में सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शनिवार को सर्जरी, ईएनटी, गायनी, आंख और ऑर्थो के ऑपरेशन किए जाते हैं। एक ही ओटीए होने के कारण कई बार ऑपरेशन की डेट लंबी डालनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गायनी के ऑपरेशन किसी भी समय हो सकते हैं। इसलिए कई बार ओटीए को रात के समय भी आना पड़ता है। कई बार छुट्टी वाले दिन भी ऑपरेशन के लिए पहुंचना पड़ता है।
यह है ओटीए का काम

ओटीए का काम ऑपरेशन के दौरान सर्जन की सहायता करना और ऑपरेशन के दौरान सभी जरूरी चीजों की व्यवस्था करना है। इसके अलावा वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम में भी सभी व्यवस्थाएं करना ओटीए का काम है। धर्मशाला अस्पताल में मौजूदा समय में दो सर्जन, एक ईएनटी विशेषज्ञ, दो गायनी, एक नेत्र रोग विशेषज्ञ और दो ऑर्थो के डाॅक्टर मौजूद हैं। इन सभी विभागों के मरीजों के ऑपरेशन अस्पताल में किए जाते हैं।




अस्पताल में रिक्त पदों को भरने के लिए समय-समय पर सरकार को अवगत करवाया जाता है। इसके लिए सरकार को पत्र भी लिखे गए हैं। जैसे ही सरकार की ओर से पदों को भरने की मंजूरी मिलेगी तो इन पदों को भर दिया जाएगा। इससे अस्पताल में मरीजों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

-डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed