{"_id":"6a06308d01d1fb8b10027e96","slug":"oder-lanjhani-jhikad-and-dhima-wrestling-started-in-oder-ground-kangra-news-c-95-1-kng1046-234771-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ओडर मैदान में ओडर-लांझणी-झिकड़ और ढिमा दंगल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ओडर मैदान में ओडर-लांझणी-झिकड़ और ढिमा दंगल शुरू
Fri, 15 May 2026 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 15 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
-पहले दिन छोटे बच्चों और बड़े पहलवानों की करवाईं कुश्तियां
-आज हिमाचली पहलवान दिखाएंगे दमखम
-- -- -- -- -
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत ओडर मैदान में वीरवार को दो दिवसीय ओडर-लांझणी-झिकड़ और ढिमा दंगल का शुभारंभ हुआ। कमेटी के प्रधान ओम प्रकाश और सदस्यों ने पीरबाबा व शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ मेले की शुरुआत की। इसके बाद ओडर मैदान में दंगल के पहले दिन छोटे बच्चों और बड़े पहलवानों की कुश्तियां करवाई गईं।
ओम प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को बड़े दंगल का आयोजन करवाया जाएगा। इस दंगल में केवल हिमाचली पहलवान ही भाग ले सकेंगे। दंगल की कुल इनामी राशि 31,000 रुपये रखी गई है। इसके अलावा हाल ही में स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए 10वीं और जमा दो की परीक्षाओं में क्षेत्र से 80 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियाें सहित क्षेत्र के 82 वर्षीय बुजुर्ग टेलर मास्टर अजीत को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी सहित क्षेत्रवासियों का आभार जताया।