Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now the whole world will listen to the slogan 'Yeh Dil Mange More'

‘यह दिल मांगेगा मोर’ नारे को अब सुनेगा पूरा विश्व

Thu, 12 Aug 2021 12:36 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now the whole world will listen to the slogan 'Yeh Dil Mange More'
शेरशाह फिल्म के हीरो सिद्वार्थ मल्होत्रा विक्रम बतरा की फाइल फोटो के सात - फोटो : Kangra
पालमपुर (कांगड़ा)। 1999 में हुए कारगिल युद्ध के हीरो रहे शहीद कैप्टन विक्रम बतरा का यह दिल मांगे मोर नारा व दोस्तों से किया गया वादा कि तिरंगा लहरा कर आउंगा या तिरंगे में लिपटकर कर आउंगा के बात को आज से पूरी हिंदोस्तान सुनेगा।
विज्ञापन

शहीद कैप्टन विक्रम बतरा पर बनी फिल्म शेरशाह आज वीरवार को पूरे देश में रिलीज होगी। सिनेमा घर बंद होने के चलते यह फिल्म एमॉजॉन प्राइम वीडियो में देखी जा सकती है। बुधवार को मुंबई में इस फिल्म की शुरुआत हुई, जिसे स्टूडियो में विक्रम बतरा के पिता जीएल बतरा,
विज्ञापन

सेना प्रमुख, फिल्म के हीरो सिद्वार्थ मल्होत्रा, हीरोइन कायिरा आडवानी समेत कई लोग मौजूद रहे। फिल्म में विक्रम बतरा के जीवन से जुड़ी कहानी से इस फिल्म में दिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी शूटिंग करीब दो साल पहले पालमपुर समेत अन्य जगहों पर हुई है। फिल्म में विक्रम बतरा का रोल निभा रहे सिद्वार्थ मल्होत्रा के साथ विक्रम बतरा प्रेमिका रही डिंपल चीमा का रोल कायिरा आडवानी निभा रही हैं। स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले रिली हो रही फिल्म देश के शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस फिल्म में विक्रम बतरा से जुड़े कारगिल युद्ध से लेकर हर पहलू का को दिखाया गया है। कारगिल की गई करीब 13 हजार फुट की ऊंचाई पर की गई इस फिल्म की शूटिंग बेहद कठिन थी। जिसे
हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुद माना है कि उस स्थान पर शूटिंग करना बहुत मुश्किल था। जबकि फिल्म में रांझा गाने से विक्रम बतरा की प्रेमिका रही डिंपल का दुपट पकड़े दिखाया गया सीन अति भावुक दर्शाया गया है।

इनसेट
----------------
बेटे की शहादत को जानेगा पूरे विश्व: जीएल बतरा
शहीद कैप्टन विक्रम बतरा के पिता जीएल बतरा का कहना है कि कारगिल युद्ध में उनके बेटे की बहादुरी से हुई शहादत को अब देश विदेश के लोग देखेंगे। इससे उन्हें गर्व है। कहा कि उन्हें भी अपने बेटे के बहादुरी के किस्से इस फिल्म में देखने को मिले है। इससे युवाओं से लेकर हर व्यक्ति को प्ररेणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed