फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   No water in CHC Gopalpur for five days, patients upset

Kangra News: सीएचसी गोपालपुर में पांच दिन से पानी नहीं, मरीज परेशान

Tue, 24 Mar 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 24 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
No water in CHC Gopalpur for five days, patients upset
नगरी (कांगड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोपालपुर में पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। अस्पताल की पानी की आपूर्ति करने वाले प्रेशर पंप में आई खराबी के कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आलम यह है कि अस्पताल के शौचालयों और नलों में पानी न होने से गंदगी का अंबार लग गया है। इससे अस्पताल परिसर में संक्रमण फैलने का खतरा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले एक महीने से प्रेशर पंप में तकनीकी खराबी चल रही थी, जिससे कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति बाधित थी। अब पांच दिन से मोटर पूरी तरह खराब होने से व्यवस्था चरमरा गई है। अस्पताल के वाटर कूलर की सफाई न होने से वह भी शोपीस बना हुआ है। मजबूरन तीमारदारों को बाहर से महंगा बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

समाजसेवी संस्था निस्वार्थ के अध्यक्ष कार्तिक शर्मा ने बताया कि इस समस्या से प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने जल्द सीएचसी में जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीएमओ गोपालपुर डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि प्रेशर पंप की मोटर खराब होने के कारण यह समस्या पैदा हुई है। मोटर को मरम्मत के लिए भेज दिया गया है और जल्द ही अस्पताल में पानी की व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed