{"_id":"694bf58891d92b0d48070e76","slug":"no-permanent-bus-service-to-the-remote-village-of-nadli-people-are-upset-kangra-news-c-95-1-kng1037-212417-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दुर्गम गांव नडली के लिए नहीं स्थायी बस सेवा, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दुर्गम गांव नडली के लिए नहीं स्थायी बस सेवा, लोग परेशान
Thu, 25 Dec 2025 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 25 Dec 2025 07:45 AM IST
विज्ञापन
नडली के लिए बस का इंतजार करते लोग। -स्रोत: ग्रामीण
जयसिंहपुर (कांगड़ा। क्षेत्र के अति दुर्गम गांव नडली के लिए कोई स्थायी बस सेवा न होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एचआरटीसी की इस अनदेखी के खिलाफ अब ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। स्थानीय निवासियों ने निगम प्रबंधन से नडली-पालमपुर रूट पर स्थायी बस सेवा चलाने की पुरजोर मांग की है।
समाज सेवी और किसान नेता मनजीत डोगरा ने बताया कि गांव के स्कूली बच्चे इसी बस पर निर्भर हैं, जो अंद्रेटा और पंचरुखी के स्कूलों में जाते हैं। बस के न आने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और वे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। इसके अलावा बुजुर्गों और महिलाओं को भी पैदल सफर करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
राजकुमार, रणवीर सिंह, कांता देवी और अशोक कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि वे कई बार निगम को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) पालमपुर से मांग की है कि इस बस सेवा को नियमित रूप से चलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।