{"_id":"66428c8a6c32bdcbf507d594","slug":"night-cricket-competition-started-in-rachhiyalu-ventlu-kangra-news-c-95-1-ssml1008-134491-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रछियालू वेंटलू में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रछियालू वेंटलू में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
Tue, 14 May 2024 03:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 14 May 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
गगल(कागड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव रछियालू वेंटलू में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे हिमाचल से लगभग 64 क्रिकेट टीमों ने भाग लिया है। शहीद सुदर्शन एवं हनु क्लब के प्रधान पंकज सिंह, सुशील कुमार और बलजीत सिंह ने बताया कि इस क्रिकेट टीम प्रतियोगिता में एक टीम में आठ खिलाड़ी होंगे और क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 ओवर का मैच खेला जाएगा।
इस प्रतियोगिता के शुभारंभ पर गांव बंडी के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी विनय कुमार वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पंकज ने बताया कि 10 रात्रि में यह मैच होंगे। इसमें विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उप विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद पुरस्कार राशि और मैन ऑफ सीरीज के लिए एलईडी टीवी पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। 20 मई को इस रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच होगा।