{"_id":"66f7349041ac3639f2058a27","slug":"mud-will-test-the-administration-in-kangra-valley-carnival-kangra-news-c-95-1-kng1005-148879-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कांगड़ा वैली कार्निवल में कीचड़ लेगा प्रशासन की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कांगड़ा वैली कार्निवल में कीचड़ लेगा प्रशासन की परीक्षा
Sat, 28 Sep 2024 04:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा वैली कार्निवल के सफल आयोजन के लिए प्रशासन की परीक्षा शनिवार को कीचड़ से भरा पुलिस ग्राउंड धर्मशाला लेगा। यह आयोजन 13 अक्तूबर तक होगा। इस दौरान शनिवार से 2 अक्तूबर तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से देवता इंद्रूनाग के दर पहुंचकर माथा ठेका है। कांगड़ा वैली कार्निवल का शुभारंभ कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार उपायुक्त कार्यालय परिसर से पुलिस मैदान तक पहुंच कर भव्य शोभायात्रा के साथ करेंगे और वह पहली सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि रहेंगे।
दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) रघुबीर सिंह बाली और तीसरी सांस्कृतिक संध्या में राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) भवानी सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा चौथी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। 2 अक्तूबर को कांगड़ा वैली कार्निवल की पांचवीं और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सांस्कृतिक संध्याओं का समापन करेंगे।
थाई कुडम बिखरेगा रंग
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि इस बार सांस्कृतिक संध्याओं में ड्रोन शो के साथ केरल का बहुशैली संगीत बैंड थाई कुडम भी संगीत के रंग बिखेरेगा। वहीं, एनजेडसीसी के कलाकारों सहित हिमाचल और बाॅलीवुड के कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। एनआईएफटी कांगड़ा के सहयोग से फैशन शो का भी आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
आज पंजाबी गायक मनिंद्र बटर मचाएंगे धमाल, ऐसा होगा कार्यक्रम
28 सितंबर शनिवार को पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक मनिंद्र बटर स्टार कलाकार के रूप में प्रस्तुति देंगे, 29 सितंबर को बाॅलीवुड कलाकार गजेंद्र वर्मा और 30 सितंबर की सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल कलाकारों को अवसर प्रदान किया जाएगा। 1 अक्तूबर को रशमीत कौर बतौर स्टार कलाकार प्रस्तुति देंगी और 2 अक्तूबर को केरल का बहु शैली संगीत बैंड थाई कुडम और ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। इस दिन इनसेन कॉमिक नाम से प्रसिद्ध हिमाचल के नामी हास्य कलाकार विशाल शर्मा भी लोगों का मनोरंजन करेंगे।
यह भी होंगे आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में इस वर्ष कैमल राइडिंग, हॉट एयर बैलून भी कार्निवल के मुख्य आकर्षण रहेंगे। डीसी ने कहा कि कांगड़ा घाटी कार्निवल में मिलेट्स फेस्टिवल और क्राफ्ट बाजार का भी आयोजन किया जाएगा। हस्तकला और शिल्प से संबंधित स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए स्थान उपलब्ध करवाने के साथ महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन सोशल मीडिया पर कांगड़ा वैली कार्निवल की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था भी की गई है। जो लोग इस कार्यक्रम देखने नहीं आ पाएंगे वे घर बैठे इसका आनंद ले सकेंगे।