फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   MLA Kamlesh Thakur listened to people's problems in Bongata

Kangra News: विधायक कमलेश ठाकुर ने बौंगता में सुनीं जनसमस्याएं

Fri, 06 Dec 2024 01:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
MLA Kamlesh Thakur listened to people's problems in Bongata
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। विधायक कमलेश ठाकुर ने पंचायत बौंगता का दौरा कर जनसमस्याओं को सुना। विधायक ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं का तुरंत प्रभाव से समाधान किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से संबंधित बड़ी परियोजनाएं तो चलते ही रहेंगी, लेकिन लोगों को आमतौर पर पेश आ रही समस्याओं को जानने और उनका निवारण करना उनकी प्राथमिकता है। लोगों ने विधायक के समक्ष मांग उठाई कि उनकी पंचायत और पटवार सर्किल हरिपुर तहसील में आते हैं, जिन्हें देहरा तहसील में शामिल किया जाए। विधायक ने कहा कि ग्रामवासी इससे संबंधित प्रस्ताव दें।
विज्ञापन

उसके पश्चात यह काम कर दिया जाएगा। क्षेत्र में पानी की समस्या का भी बहुत जल्द समाधान कर दिया जाएगा। विधायक ने लोगों को लावारिस पशुओं की समस्या से निजात पाने के लिए खेतों के क्लस्टर बनाने के लिए कहा। भूमि के क्लस्टर बनने के बाद कृषि विभाग की ओर से कांटेदार तारों का प्रबंध कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed