{"_id":"670ee4b3a6d509b9ab0b0794","slug":"male-skeleton-found-on-triund-track-of-tourist-town-mcleodganj-kangra-news-c-95-1-kng1004-150996-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के त्रियुंड ट्रैक पर मिला नर कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के त्रियुंड ट्रैक पर मिला नर कंकाल
Wed, 16 Oct 2024 03:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के भागसू वाटरफॉल से ऊपर त्रियुंड के रास्ते में लेटा मैगी प्वाइंट के समीप मंगलवार को एक नर कंकाल बरामद हुआ है। मंगलवार को लेटा मैगी प्वाइंट के समीप से गुजर रहे कुछ लोगों ने इस कंकाल को देखा था, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
घटना स्थल पर मिले बैग में पुलिस को 23 वर्षीय विकास कुमार पुत्र मनजीत सिंह निवासी नंदलू डाकघर बणे दी हट्टी तहसील देहरा के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। जिस युवक के दस्तावेज बरामद हुए हैं वह युवक तीन अप्रैल 2024 से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट हरिपुर थाना में दर्ज है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आगामी जांच आरंभ कर दी है। पुलिस से जानकारी के अनुसार लेटा (मैगी प्वाइंट) के पास मंगलवार सुबह एक कंकाल पड़ा देखकर, वहां से गुजर रहे गद्दी समुदाय के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल के आसपास का क्षेत्र खंगाला तो वहां पर एक बैग भी पुलिस ने बरामद किया। बैग से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत 3 अप्रैल 2024 को विकास नाम का युवक गुम हुआ था, जिसके चलते लापता युवक के परिवार को भी सूचित कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, एएसपी हितेष लखनपाल ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस टीम को एक बैग मिला है, जिसमें पाए गए दस्तावेजों के आधार पर बणे दी हट्टी से लापता युवक के परिजनों को भी सूचित किया गया है।
बाक्स:
घर से चंडीगढ़ में नौकरी लगने की बात कह कर निकला था विकास
पुलिस की ओर से सूचना मिलने के बाद बणे दी हट्टी के लापता विकास कुमार के भाई नवीन गुलेरिया ने बताया कि उसका भाई 11 अगस्त 2023 को घर से यह कहकर गया था कि उसकी चंडीगढ़ में नौकरी लग गई है और वह अपने दोस्त के साथ नौकरी के लिए जा रहा है। इसके बाद विकास घर आता-जाता रहता था। बाद में 8 सितंबर को विकास घर आया था और वापस जाने पर उसने घर वालों को सूचित किया था कि वह चंडीगढ़ पहुंच गया है। इसके बाद उसका कभी घर वालों से संपर्क नहीं हुआ। घर वालों के पूछने पर विकास यही कहता था कि वह चंडीगढ़ में दोस्त के साथ नौकरी करता है। इसके बाद जब विकास से कोई संपर्क नहीं हुआ तो 2 अप्रैल 2024 को हरिपुर पुलिस थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।