फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Loss of lakhs due to storm in Palampur, electricity restored after 27 hours

पालमपुर में तूफान से लाखों रूपये की संपति का नुकसान

Tue, 17 May 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Loss of lakhs due to storm in Palampur, electricity restored after 27 hours
पालमपुर नगर निगम कार्यालय के पास बिजली ठीक करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Kangra
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में सोमवार शाम को अंधड़ ने तबाही मचा दी। इस दौरान 42 पेड़ आंधी मार न सह सके और धराशायी हो गए। वहीं बिजली के 17 पोल गिर गए। इससे करीब 26 लाख 15 हजार रुपये रुपये का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान पालमपुर शहरी क्षेत्र में हुआ है, जहां सरकारी व निजी भवनों को दस लाख 50 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा नुकसान बिजली बोर्ड को हुआ है। हालांकि सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है, लेकिन बिजली की लाइनों को ठीक करने में जगह-जगह कर्मचारी लगे हुए हैं। पालमपुर शहर में 27 घंटे बाद मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे बिजली बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मंगलवार शाम तक पालमपुर में कई सरकारी व निजी भवनों पर गिरे पेड़ों को हटा लिया गया है। नगर निगम पालमपुर के कार्यालय को जाने वाले मुख्य रास्ते को मंगलवार शाम तक भी नहीं खोला जा सका। वहीं नगर निगम दफ्तर के बाहर अभी भी पेड़ों के नीचे कई गाड़ियां दबी हैं। बिजली बोर्ड के एसडीओ अनिल धीमान ने कहा कि बिजली बोर्ड को करीब 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि तेज आंधी के कारण करीब 17 पोल टूट गए हैं। जबकि पालमपुर फीडर की मुख्य लाइन समेत अन्य कई लाइनें टूट गई हैं। इन्हें ठीक करने में कर्मी लगे हुए हैं। वहीं, एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि पालमपुर क्षेत्र में 42 पेड़ और बिजली के 17 पोल भी गिरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा में पांच घरों को करीब ढाई लाख रुपये के नुकसान का आकलन है। क्षेत्र में कुल 20 भवनों को क्षति पहुंचने की सूचना है। इनमें बिंद्रावन में छह लाख और चचियां में दो लाख रुपये की क्षति हुई है। चौकी में डेढ़ लाख, बनूरी में एक लाख, चंदपुर, बंदला और आईमा में 50-50 हजार, कंडी में 55 हजार के साथ कंडबाड़ी और बगौड़ा में 30-30 हजार रुपये के नुकसान का आकलन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed