फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Leakage in main pipeline in Suganada, water flowing wastefully

Kangra News: सुगनाड़ा में मेन पाइपलाइन में लीकेज, व्यर्थ बह रहा पानी

Sat, 24 Aug 2024 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 24 Aug 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Leakage in main pipeline in Suganada, water flowing wastefully
सुगनाड़ा नलकूप की मुख्य पाइप लाइन लीकेज से नालियों में व्यर्थ बह रहा पानी
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। जलशक्ति विभाग उपमंडल नगरोटा सूरियां के तहत सुगनाड़ा नलकूप से पानी के मुख्य टैंक तक बिछाई गई राइजिंग मेन पाइप लाइन की लीकेज से हजारों लीटर पानी नालियों में व्यर्थ बह रहा है। इसके कारण क्षेत्र में पूरी तरह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। सुगनाड़ा निवासी कपिल ने बताया कि उनके घर के पास पाइप लीकेज पिछले कई दिनों से हो रही है, लेकिन विभाग लापरवाह बना हुआ है। जबकि सुगनाड़ा नलकूप से सुगनाड़ा, नगरोटा सूरियां और बासा पंचायतों के ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति होती है, लेकिन जब पाइप लाइन लीकेज से पानी वितरण कर मुख्य टैंक तक पानी ही नहीं पहुंचेगा तो लोगों को पेयजल संकट का सामना करना ही पड़ेगा।
विज्ञापन


मुख्य पाइप लाइन लीकेज की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही। फिर भी विभाग इससे बेखबर बना हुआ है। उधर, जलशक्ति विभाग मंडल जवाली के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा ने कहा कि लीकेज का वीडियो देखने के बाद जलशक्ति उपमंडल नगरोटा सूरियां के एसडीओ को पाइप लाइन लीकेज तुरंत बंद करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed