{"_id":"6a763ce544e87a3b3e003467","slug":"last-date-for-admission-to-undergraduate-classes-extended-to-the-14th-kangra-news-c-95-1-kng1024-249093-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि 14 तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि 14 तक बढ़ी
Sat, 08 Aug 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ढलियारा कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य सुशील भारद्वाज ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला ने स्नातक (अंडरग्रेजुएट) कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 अगस्त कर दी है। राजकीय महाविद्यालयों में बीए, बीएससी, बीकॉम सहित अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने से वंचित रहे विद्यार्थियों को एक और अवसर मिल गया है। उन्होंने पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।
इग्नू में प्रवेश और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 तक बढ़ी
परागपुर (कांगड़ा)। ढलियारा कॉलेज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र 1140 के समन्वयक प्रो. सुशील कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नए प्रवेश (न्यू एडमिशन) और पुनः पंजीकरण (री-रजिस्ट्रेशन) की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 16 अगस्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी इग्नू के विभिन्न स्नातक (ग्रेजुएशन), स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन), डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही जिन विद्यार्थियों ने अगले सेमेस्टर या वर्ष के लिए अभी तक पुनः पंजीकरण नहीं करवाया है, वे भी इस बढ़ाई गई अंतिम तिथि तक पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। संवाद