फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The Sukhi Parivar Yojana will mandatorily be discussed in the Gram Sabha.

Kangra News: ग्रामसभा में अनिवार्य रूप से होगी ‘सुखी परिवार योजना’ पर चर्चा

Thu, 01 Oct 2026 07:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 01 Oct 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
The Sukhi Parivar Yojana will mandatorily be discussed in the Gram Sabha.
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में दो अक्तूबर को होने वाली ग्रामसभा बैठकों में ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ को लेकर अनिवार्य रूप से चर्चा की जाएगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने इस योजना को ग्रामसभा के एजेंडे में शामिल करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

विभाग के निदेशक ने सभी उपायुक्तों, जिला पंचायत अधिकारियों (डीपीओ) और खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को पत्र भेजकर इस पर अमल सुनिश्चित करने को कहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सबसे गरीब, जरूरतमंद और वंचित परिवारों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।
विज्ञापन

योजना के तहत विधवाओं, निराश्रित महिलाओं, अनाथ बच्चों, वृद्ध दंपतियों, दिव्यांगों, गंभीर बीमारी से पीड़ित कमाऊ सदस्य वाले परिवारों, भूमिहीन और दिहाड़ी-मजदूरी पर निर्भर परिवारों पर विशेष फोकस रहेगा। पात्रता के लिए परिवार के पास एक हेक्टेयर से कम भूमि और वार्षिक आय 75 हजार रुपये से कम होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी या अर्द्धसरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए और न ही आयकरदाता होना चाहिए। प्रदेश में नौ चरणों में हुए सर्वेक्षण के आधार पर पात्र परिवारों की पहचान की गई है, जिन्हें कल्याणकारी योजनाओं में प्राथमिकता दी जाएगी।

जिला पंचायत अधिकारी कांगड़ा सचिन ठाकुर ने बताया कि निदेशालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायतों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पंचायतों को बैठक में ग्रामीणों को योजना की जानकारी सरल भाषा में देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed