{"_id":"670a6b2919d671a2390bc05b","slug":"kishori-lal-inaugurated-community-hall-in-nori-kangra-news-c-95-1-ssml1021-150633-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: किशोरी लाल ने नोरी में किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: किशोरी लाल ने नोरी में किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन
Sun, 13 Oct 2024 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 13 Oct 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
नौरी में सामुदायिक भवन का उद्घाटन करते सीपीएस किशोरी लाल। संवाद
बैजनाथ (कांगड़ा)। मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने शनिवार को नौरी में तीन लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने उपस्थित लोगों को नवरात्रों तथा दशहरे की बधाई व शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि बैजनाथ हलके में गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का प्रयास किया गया है और लोगों की सुविधाओं तथा जरूरतों के हिसाब से विकास को आगे बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया जा रहा है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जंवाल, प्रधान नौरी मोनू देवी, प्रधान हनुमान मंदिर कमेटी राजिंद्र सिंह, रंजीत कुमार, संत राम, राज कुमार, जयसिंह और प्यार सिंह आदि उपस्थित रहे।