फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra is at the forefront in registering youth aged 18-19 years

Kangra News: 18-19 वर्ष आयु के युवाओं का पंजीकरण करने में कांगड़ा सबसे आगे

Mon, 13 May 2024 04:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Kangra is at the forefront in registering youth aged 18-19 years
धर्मशाला। कांगड़ा जिला 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का नाम मतदाता सूची दर्ज करने में पूरे प्रदेश में सबसे आगे है। 18 से 19 वर्ष के नए मतदाताओं के 32,369 नाम मतदाता सूची में जोड़ दिए गए हैं। राज्य में 31 दिसंबर से लेकर 4 मई तक राज्य में 18 से 19 आयु वर्ग के नए मतदाताओं के 92,136 नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं, जिसमें कांगड़ा जिला 32369 नए मतदाताओं के नाम जोड़ कर सबसे अव्वल रहा है। जबकि 14,264 के साथ मंडी जिला दूसरे और चंबा जिला 8,028 नाम मतदाता सूची में जोड़ कर तीसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला में 18 से 19 आयु वर्ग की 34,120 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 32,369 युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दिसंबर माह से लेकर 4 मई तक पूरे जिला में 1 अप्रैल, 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करनी वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन

इसके लिए घर-घर दस्तक गई। कांगड़ा जिले में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस के लिए पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान 60 प्रतिशत से कम मतदान वाले क्षेत्रों में सहायक निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया है और कम मतदान प्रतिशतता होने के कारणों का निवारण भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed